ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

इंटर्न लेडी डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर कर रहा था गंदी हरकत, अब हो गया ये कांड

MUZAFFARPUR : बिहार में एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के मंत्री लगातार अपने विभाग में सुधार को लेकर तत्पर नजर आते हैं। यही वजह है कि तेजस्वी खुद अपने विभाग की समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं।

इंटर्न लेडी डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर कर रहा था गंदी हरकत, अब हो गया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के मंत्री लगातार अपने विभाग में सुधार को लेकर तत्पर नजर आते हैं। यही वजह है कि तेजस्वी खुद अपने विभाग की समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस विभाग से जुड़ी कोई न कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आ ही जाती है। जिसके कारण तेजस्वी समेत अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा ह। जहां एक  इंटर्न लेडीज डॉक्टर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले के  सदर अस्पताल में इंटर्न महिला लेडी डॉक्टर की इमरजेंसी मेंड्यूटी लगाई गई थी इसी दौरान डॉक्टर मोहम्मद नूरुल कमाल उसके साथ छेड़खानी करने लगे और जबरदस्ती फोटो खींचने का जिद करने लगा। इसके बाद उक्त महिला ने अपने मोबाइल से पुलिस की डायल 112 को सूचना दी।  इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उक्त आरोपित डॉक्टर को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंची।  जिसके बाद नगर थाना की पुलिस पदाधिकारी पूछताछ में जुटी हुई है। 


वहीं, इंटर्नशिप वाली महिला जूनियर डॉक्टर ने उक्त डॉक्टर के खिलाफ लिखित कंप्लेन दी है जिसके आलोक में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपित डॉक्टर ने कहा कि किसी और डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उक्त डॉक्टर मौजूद नही थे सिविल सर्जन का मौखिक निर्देश था की इमरजेंसी में जो है उसका फोटो खींच कर भेजिए तो भेजने के क्रम में वह जूनियर इंटर्न मना कर रही थी और इसी दौरान वह पुलिस टीम को बुलाकर आरोप लगाई है। 


इधर, इस पूरे मामले में नगर थानेदार इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने कहा की सदर अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप उक्त अस्पताल के जूनियर डॉक्टर इंटर्न के द्वारा लगाया गया है लिखित शिकायत दी गई है। विधि संवत कठोर कार्रवाई होगी ।