ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

INDIAN RAILWAY: यात्रियों के लिए खुशखबरी ! दिल्ली का सफर हुआ आसान, इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन

INDIAN RAILWAY: ग्रीष्मकाल में यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

Indian railway
Indian railway
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

INDIAN RAILWAY: गर्मी के मौसम में बिहार से दिल्ली की रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। रेलवे ने इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि यह निर्णय क्या है ?


जानकारी के मुताबिक, ग्रीष्मकाल में यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।


 यह ट्रेन छपरा से 14 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनंद विहार टर्मिनल से 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 10 फेरों के लिए चलाई जाएगी।


वहीं, इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।


इधर, वाराणसी रेलमंडल के जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।