ब्रेकिंग
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार अधिवक्ता की मौत; तीन साथी वकील घायलप्रेमिका के घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां और भाई समेत 3 गिरफ्तार, 9 लोगों पर FIRBihar Politics : अनंत सिंह ने नीरज कुमार को फिर ललकारा, बोले- बजरंगबली के सामने आओ और बताओ, तुम्हें नेता किसने बनवाया?Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीहाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार अधिवक्ता की मौत; तीन साथी वकील घायलप्रेमिका के घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां और भाई समेत 3 गिरफ्तार, 9 लोगों पर FIRBihar Politics : अनंत सिंह ने नीरज कुमार को फिर ललकारा, बोले- बजरंगबली के सामने आओ और बताओ, तुम्हें नेता किसने बनवाया?Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानी

इमामगंज में HAM के प्रचार गाड़ी पर हमला, पार्टी ने कहा-RJD समर्थक यादवों ने किया अटैक

GAYA : गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. इस क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही हैं. आज उनके प्रचार गाड़ी प

इमामगंज में HAM के प्रचार गाड़ी पर हमला, पार्टी ने कहा-RJD समर्थक यादवों ने किया अटैक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. इस क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही हैं. आज उनके प्रचार गाड़ी पर हमला किया गया है. हमलावरों ने गाड़ी पर लगे पोस्टर और बैनर को फाड़ दिया. ड्राइवर की भी पिटाई की गई है.

हम पार्टी ने कहा है कि RJD के समर्थक यादव जाति के लोगों ने प्रचार गाड़ी पर हमला किया है. हमलावर लगातार गाली गलौज कर रहे थे. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान  और उपेन्द्र कुशवाहा की जाति का नाम लेकर गाली गलौज कर रहे थे. हमलावर प्रचार गाड़ी में आग लगाने पर आमदा थे. जैसे तैसे ड्राइवर गाड़ी भगा कर जान बचाई.

ये घटना इमामगंज क्षेत्र के बांके बाजार प्रखंड के बरहेता पंचायत के पचमा गांव में हुई है. हमले में ड्राइवर को भी चोट आई है. हम पार्टी ने कहा है कि उसने पुलिस के पास मामले की शिकायत की है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

तेजस्वी को चेतावनी

इस घटना के बाद हम पार्टी ने तेजस्वी यादव को खुली चेतावनी दी है. हम के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर ने कहा है कि तेजस्वी यादव और उनके समर्थक उस दौर में जी रहे हैं जब बिहार में उनके पापा मम्मी का राज हुआ करता था. जंगल राज के उस दौर में RJD समर्थकों ने दलितों, अति पिछड़ों और गरीबों पर लगातार जुल्म किए थे. हम के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि वो राज खत्म हुए 19 साल बीत चुके हैं. अब दलितों और पिछड़ों- अति पिछड़ों में इतनी चेतना आ चुकी है कि वे जुल्म का जवाब दे सके. तेजस्वी यादव अपने समर्थकों को काबू में रखें वरना उन्हें जवाब दिया जा सकता है.