ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

सीतामढ़ी में दिल को दहला देने वाली घटना, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था और तेज गति से ट्रक चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ।

ACCIDENT
4 लोगों की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: बिहार के सीतामढ़ी में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक ट्रक ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसा में ऑटो सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


पुलिस ने बताया कि घटना सीतामढ़ी के एक व्यस्त सड़क पर हुई है, जहां ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टेम्पू में चार लोग सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक ऑटो के ऊपर पूरी तरह चढ़ गई और चालक सहित चारों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर डीएसपी रामकृष्ण सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।


 घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था और तेज गति से ट्रक चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में महिला बच्चे समेत कुल चार लोगों की मौत हुई है। लोग वे सड़क सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।