ब्रेकिंग
दाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारदाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवार

PMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आईं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि निरीक्षण के समय प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद नहीं थे.

बिहार न्यूज
प्रिंसिपल नहीं, फोन भी बंद!
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को पीएमसीएच का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निशांत कुमार को देखते ही लोग शिकायत करने लगे। जिसके बाद निशांत ने अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिये।


 हैरानी की बात रही कि स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण चल रहा था और इस दौरान पीएमसीएच के प्राचार्य ही गायब थे। खुद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि PMCH के प्रिसिंपल साहब गायब हैं, उनसे हमने फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे है।


निशांत ने आगे कहा कि प्रिंसिपल किसी को चार्ज भी देकर नहीं गये हैं। उनके ऊपर हम कार्रवाई करने जा रहे हैं, जहां भी होंगे वो मीडिया के माध्यम से सुन रहें होंगे, समझ जाएंगे। निरीक्षण के दौरान निशांत ने बताया कि एमसीएच में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक है, यह और बेहतर होगा। पीएमसीएच में कुछ गड़बड़ियां भी पाई गयी है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आईं। मंत्री के पहुंचने की सूचना मिलते ही वार्डों के बाहर रखे स्ट्रेचर हटाने की जल्दबाजी देखी गई। डॉक्टर और नर्स स्ट्रेचर हटाते हुए यह कहते नजर आए कि मंत्री जी आ रहे हैं, जल्दी हटाओ।


निरीक्षण के दौरान PMCH के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह भी अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रिंसिपल का फोन भी नहीं उठ रहा है और उन्होंने अपने स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को चार्ज भी नहीं दिया है। मंत्री ने कहा कि मामले में गंभीर लापरवाही दिख रही है और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निरीक्षण में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि भी मौजूद रहे। इसके बाद अस्पताल के अधीक्षक प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


टैग्स