ब्रेकिंग
राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल

पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar Flood News: मोतिहारी के पहाड़पुर के बनकट गांव में जिउतिया पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। पोखरे में स्नान करने गई चार नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित...

पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: मोतिहारी के पहाड़पुर में जिउतिया पर्व के दौरान पोखरे में स्नान करने गईं चार नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. हादसा पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने चारों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी.


जानकारी के अनुसार, जिउतिया पर्व को लेकर गांव की महिलाएं और बच्चियां पोखरे में स्नान करने पहुंची थीं. इसी दौरान चार बच्चियां स्नान करते हुए पोखरे के गहरे पानी में चली गईं. कुछ देर बाद उनके डूबने की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को हुई. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर बच्चियों को बाहर निकाला.


मृतकों की पहचान प्रमोद महतो की 13 वर्षीय बेटी सोनामति, 10 वर्षीय फूलमती, वीरेंद्र महतो की 10 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी और अच्छेलाल पासवान की 12 वर्षीय बेटी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है.


ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़पुर ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.


पुलिस ने चारों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.


चार बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही बनकट गांव में मातम पसर गया. मृत बच्चियों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई. जिउतिया पर्व को लेकर जहां गांव में चहल-पहल थी, वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है.