ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

हथिया नक्षत्र में फिर से बदलेगा मौसम, 1 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में होगी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार कमजोर हो रहा है। इसके बावजूद अगले 48 घंटे में बिहार के कई क्षेत्र में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को राजधानी समेत कई क्षेत्रों में हल्की वर्

हथिया नक्षत्र में फिर से बदलेगा मौसम, 1 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में होगी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार कमजोर हो रहा है। इसके बावजूद अगले 48 घंटे में बिहार के कई क्षेत्र में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को राजधानी समेत कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है। लेकिन, अब मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि हथिया नक्षत्र में बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। 


दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में 1 अक्तूबर से एक बार फिर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। बदले मौसम में तेज धूप के कारण उमस से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस कारण मौसम विभाग को उम्मीद है कि इस बार भी हथिया नक्षत्र में मानसून की अच्छी बारिश प्रदेश में देखने को मिलेगी। जबकि लगातार बदलते हुए मौसम के कारण लोग मौसमी बीमारियों और वायरल से परेशान हो रहे हैं। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार 29 सितंबर तक भोजपुर,औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ,जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, अरवल, पटना, गया, लखीसराय, बक्सर और बेगूसराय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी। जबकि मुजफ्फरपुर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 1 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों के अलावा पटना समेत दक्षिण बिहार के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर बिहार में मौसम अब आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। लेकिन इस दौरान आसमान में हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग ने 30 सितंबर को बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।