ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, साधू-संतों पर हुए लाठीचार्ज को बताया ‘बांग्लादेश जैसी बर्बरता’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधु-संतों पर लाठीचार्ज को लेकर हमला बोला। साथ ही राहुल-प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर कांग्रेस पर तंज कसा।

bihar
राहुल-प्रियंका पर भी साधा निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों पर जिस तरह से बर्बर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वह ममता सरकार की मानसिकता को उजागर करता है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हत्याओं और हिंसा के विरोध में साधु-संतों और विहिप के लोगों ने बंगाल में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे हम भारत के बंगाल में नहीं, बल्कि बांग्लादेश में विरोध कर रहे हों। जिस तरह बांग्लादेश सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है, उसी तरह ममता सरकार ने यहां साधु-संतों को पीटा।केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों का समर्थन कर रही हैं और इसी मानसिकता के चलते हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया गया।


राहुल-प्रियंका नेतृत्व पर गिरिराज सिंह का तंज, बोले कांग्रेस का मामला ‘पारिवारिक’

वहीं, रॉबर्ट वाड्रा द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान और प्रधानमंत्री पद के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेतृत्व करें या प्रियंका गांधी, यह कांग्रेस का आंतरिक पारिवारिक मामला है। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं। प्रियंका गांधी तेज हैं, लेकिन राहुल गांधी की जुबान नहीं खुल रही। ऐसा लगता है कि कांग्रेस दो खेमों में बंटी हुई है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत और देश की संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करते हैं, लेकिन जब पार्टी के अंदर नेतृत्व का सवाल आता है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं।




रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता