ब्रेकिंग
मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल

यूरोपीय पर्यटकों को लेकर पटना पहुंचा दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’, 3200 किमी की करेगा यात्रा

दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ 15 यूरोपीय पर्यटकों को लेकर पटना पहुंचा। पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से लैस यह क्रूज करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा के दौरान पर्यटकों को भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से रूबरू कराएगा।

Ganga Vilas Cruise
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ganga Vilas Cruise: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ यूरोपीय पर्यटकों को लेकर मंगलवार को पटना पहुंचा। कोलकाता से चलकर पटना पहुंचे इस क्रूज पर यूरोपीय देशों के 15 पर्यटक सवार हैं। क्रूज को गायघाट स्थित भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के बंदरगाह से पूरब मीतन घाट के पास गंगा नदी में रोका गया है।




पटना पहुंचने के बाद क्रूज पर सवार विदेशी पर्यटक इसकी छत से दूरबीन के जरिए भद्रघाट पर विजयदशमी के अवसर पर हो रहे प्रतिमा विसर्जन और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते नजर आए। इस दौरान पर्यटकों ने गंगा तट पर होने वाली धार्मिक गतिविधियों को करीब से देखा।



भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि गंगा में विकसित राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर यात्री और मालवाहक जहाजों का परिचालन बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पटना पहुंचा गंगा विलास क्रूज गुरुवार को पर्यटकों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना होगा। 




यात्रा के दौरान पर्यटकों को बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक यह क्रूज विदेशी पर्यटकों को लेकर कोलकाता, पटना और वाराणसी के बीच कई बार आवाजाही करेगा। 13 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से भारत में निर्मित गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ किया था। पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित इस क्रूज में 50 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है।




यह क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम से होते हुए बांग्लादेश के रास्ते डिब्रूगढ़ तक लगभग 3200 किलोमीटर की नदी यात्रा करने के लिए तैयार किया गया है। इसे दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज माना जाता है। इस यात्रा के जरिए विदेशी पर्यटकों को भारत की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से रूबरू कराया जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता