ब्रेकिंग
स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान

सियार का आतंक: बच्चे-महिला समेत चार लोगों को किया जख्मी, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड की कोल्हायपट्टी पंचायत में सियार के हमले से बच्चे और महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीटकर मार डाला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड के कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 5 में गुरुवार को सियार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बहियार से निकलकर आए सियार ने दरवाजे पर बैठे बच्चों, बुजुर्गों और रसोई में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए।




ग्रामीणों के अनुसार, सियार ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और सियार को मार दिया। घायलों की पहचान 10 वर्षीय खुश नसीब, 18 वर्षीय रोहन खातून, वार्ड संख्या 2 निवासी 10 वर्षीय निशांत राज और वार्ड संख्या 5 निवासी 22 वर्षीय कुमारी सोनाक्षी के रूप में हुई है। 




सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है।



 घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने एक सियार को पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता