ब्रेकिंग
स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान

AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में AI तकनीक के कथित दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद उसकी तय शादी टूट गई। युवती के पिता की शिकायत...

AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवती की तस्वीरों और वीडियो में छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इतना ही नहीं, यह वीडियो युवती के मंगेतर और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी भेजा गया. इसके बाद युवती का तय रिश्ता टूट गया. मामले में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, वर्ष 2023 में युवती पीजी की पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान आरोपितों ने उसकी तस्वीरें और वीडियो हासिल किए थे. आरोप है कि बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो में AI तथा डिजिटल टूल्स की मदद से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की गई.


आरोपितों ने युवती की तस्वीर का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल भी बनाई. इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो और कथित फर्जी चैट के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया के जरिए फैलाया गया.


परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने युवती को बदनाम करने के उद्देश्य से तैयार की गई आपत्तिजनक सामग्री उसके रिश्तेदारों और मंगेतर के परिवार के लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेज दी. वीडियो सामने आने के बाद ससुराल पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया.


घटना के बाद युवती और उसके परिवार को सामाजिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा. लगातार बदनामी और तय शादी टूटने से परेशान युवती के पिता ने बेला थाना में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने IT एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है.


मामले में साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चार सगे भाई-बहनों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस अब आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है. साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है.


पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.