ब्रेकिंग
कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्तिTMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बागा ने खरीदी नई BMW कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरानसाइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की रेड: पत्नी के नाम पर 13 प्लॉट, 19 लाख के गहने; आय से 1 करोड़ अधिक संपत्तिTMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बागा ने खरीदी नई BMW कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरानसाइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?

दिल्ली में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, PM मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे

DELHI : दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. पार्टी के राष्

दिल्ली में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, PM मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है. अब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी.


भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए शनिवार यानी आज बैठक करने जा रही है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत सहित सभी सदस्य भाग लेंगे.


इससे पहले भाजपा पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें कुल 29 उम्मीदवारों के नाम हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं. शुक्रवार से ही इन सीटों के लिए नामांकन भी शुरू हो गया है. 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है.


बिहार में एनडीए के घटक दल यानी कि जेडीयू 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जेडीयू ने अपने कोटे में से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 7 सीटें दी है, तो बीजेपी ने अपने कोटे से 11 सीटें मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को दी है. 

टैग्स