ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, इस शक्स के घर की छत पर नजर आए पत्थरबाज

Bihar News : इस पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छत से महिलाएं और पुरुष ईंट और पत्थर फेंक रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Bihar News
Bihar News
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया है। पथराव का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा है। श्रद्धालुओं पर पथराव किए जाने की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति है। इसके बाद से वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। 


वहीं, इस पथराव में चोट लगने की डर से महिला श्रद्धालु इधर-उधऱ भागने लगीं। हालांकि,कुछ महिलाएं भागने के दौरान गिर भी गई थीं। जिससे उन्हें थोड़ी चोट भी आई है। यह घटना घटना कुशेश्वर स्थान थाना इलाके के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव की बताई जा रही है। यहां चैत्र नवरात्र के पहले दिन  कुछ श्रद्धालु दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर लौट रहे थे और इसी दौरान एक घर की छत से उनपर पत्थर फेंके गए।



मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत से इन श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए हैं। इस पूरी घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छत से महिलाएं और पुरुष ईंट और पत्थर फेंक रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल इस पत्थरबाजी में भी कई लोगों को पत्थर लगी है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।


इधर मामले की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वर स्थान थाना समेत कई अन्य थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह वहां शांति व्यवस्था को काबू किया। इस पूरे मामले पर जिले के एसपी ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।