ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar News: ग्रामीणों की सतर्कता से बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, टूटी रेल पटरी देख तुरंत दी सूचना; घंटों परिचालन रहा बाधित

Bihar News: बिहार के दरभंगा में ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। टूटी हुई रेल पटरी को देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। जिसके बाद ट्रेनों

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा में ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। टूटी हुई रेल पटरी को देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना जाले प्रखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल की है।


दरअसल, यह घटना सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड की है। बताया जा रहा है कि जोगियारा रेलवे स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल के पास स्थित गांव के रहने वाले रामकिशुन शनिवार की सुबह शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर रेल पटरी पर पड़ी। 


उन्होंने पाया कि पटरी बेल्डिंग की जगह टूटी हुई है। रामकिशन भागे-भागे चाबीमैन के पास पहुंचे और उसे इसकी जानकारी दी।चाबीमैन अभिमान कुमार ने तुरंत घटना की जानकारी जोगियारा स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इस दौरान सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ समेत कई ट्रेनों विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं। 


उधर, गर्मी के कारण रेल यात्री भी घंटों परेशान रहे। बाद में रेलवे के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और रेलकर्मियों की मदद से टूटी हुई रेल पटरी की मरम्मत की गई और इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया।