ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार में समलैंगिक विवाह का मामला: 3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से की शादी

पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति और नाबालिग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से महिला और उसके पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

bihar
समलैंगिक विवाह
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट
  • BIHAR: बिहार के दरभंगा में समलैंगिक रिश्ते से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर उससे समलैंगिक विवाह किया गया। आरोपी महिला पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। इस मामले के सामने आते ही गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।



  • पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति और नाबालिग बच्ची को राजस्थान से बरामद कर दरभंगा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के बाद महिला और उसके पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी महिला कृति देवी, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पताही गांव की रहने वाली है। 11 साल पहले कृति की शादी कृष्ण कुमार मांझी से हुई थी। कृति और कृष्ण कुमार मांझी तीन बच्चों के माता-पिता हैं। दो बेटे 9 और 6 वर्ष के हैं और एक बेटी 4 साल की है। कृष्ण कुमार राजस्थान में मजदूरी करता है। इसी दौरान कृति देवी की जान-पहचान अपनी जेठानी की छोटी बहन जो नाबालिग लड़की है उससे हुई थी।


  • बताया जाता है कि कृति और नाबालिग लड़की पिछले दो सालों से संपर्क में थे और एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करती थीं। धीरे-धीरे यह रिश्ता समलैंगिक प्रेम संबंध में बदल गया। 6 अप्रैल 2025 को नाबालिग के पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत बहेड़ी थाने में दर्ज कराई। 11 अप्रैल को अपहरण का केस दर्ज किया गया। इस बीच कृति देवी ने नाबालिग को अपने साथ भगाकर ले गई और गुप्त रूप से उससे विवाह कर राजस्थान चली गई।


  • जब कृति के पति को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने अपनी पत्नी से इस विषय में बात की लेकिन कृति अपनी "प्रेमिका" को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। पति ने मारपीट तक उसने की, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने तीनों को राजस्थान से बरामद कर वापस दरभंगा लाया। दरभंगा कोर्ट में पेशी के बाद कृति देवी और उसके पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग लड़की को जांच के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।


  • नाबालिग की मां रेखा देवी ने बताया कि जब कृति उनके घर आती थी, तो वे उसे बड़ी बेटी की ननद मानकर आदर-सम्मान से रखती थीं। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह उनकी छोटी बेटी के साथ ऐसा गंदा काम करेगी। रेखा देवी ने कहा कि अगर पहले से यह मालूम होता, तो वे कृति को कभी घर में घुसने नहीं देती।


  • आरोपी तीन बच्चों की मां कृति देवी का कहना है कि “मैं अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ सकती, चाहे जो भी हो जाए।” वही कृति देवी के पति कृष्ण कुमार मांझी कहते हैं कि “पत्नी बार-बार धमकी देती थी कि वह मुझे छोड़ देगी, लेकिन अपनी प्रेमिका को नहीं।” वही नाबालिग बच्ची की मां ने बताया कि हमने उसे अपनी बेटी जैसा माना, लेकिन उसने हमारे भरोसे का गलत फायदा उठाया। इस पूरे मामले पर अधिवक्ता हिना परवीन ने कहा कि यह मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा हुआ है, इसलिए गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। न्यायालय ने उचित कार्रवाई की है।