ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar News: बिहार के लाल का कमाल, 8वीं क्लास के छात्र ने बैंक लॉकर की सुरक्षा के लिए बनाई खास डिवाइस

Bihar News: दरभंगा के 8वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने बैंक लॉकर की सुरक्षा के लिए खास डिवाइस बनाई है। इसमें लगा सेंसर प्रतिबंधित एरिया में आने वाले लोगों को तुरंत डिटेक्ट कर लेता है और सिग्नल भेज देता है।

 Bihar News
8वीं क्लास के छात्र ने बैंक लॉकर की सुरक्षा के लिए बनाई खास डिवाइस
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा में रहने वाले 8वीं क्लास के छात्र ने कमाल का डिवाइस बनाया है। इस डिवाइस की मदद से बैंक के लॉकर की सुरक्षा की जा सकती है।  छात्र रवि भूषण ने तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद डिवाइस तैयार की है। इस डिवाइस को बनाने में 1 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इसमें किट, सेंसर, सर्वो मोटर और जंपर वायर लगा हुआ है। डिवाइस की खास बात यह है कि इसमें लगा सेंसर प्रतिबंधित एरिया में आने वाले लोगों को तुरंत डिटेक्ट कर लेता है और सिग्नल भेज देता है।


दरभंगा जिले के माउंट समा स्कूल सैदपुर के आठवीं कक्षा के छात्र रवि भूषण ने जो डिवाइस तैयार की है, उससे बैंक के लॉकर की सुरक्षा की जा सकती है। खास बात यह है कि इस डिवाइस को अपग्रेड भी किया जा सकता है। इस डिवाइस की खासियत यह है कि इसमें सेंसर किट लगा हुआ है, जो प्रतिबंधित एरिया में किसी के प्रवेश करते ही सिस्टम पर सिग्नल तुरंत भेजने लगता है। 


छात्र रवि भूषण ने बताया कि बैंक में लूट की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं। छात्र ने दावा किया है कि यह डिवाइस लूट की घटनाओं को रोकने में कारगर साबित हो सकती है। इस डिवाइस को बनाने में एक हजार रुपए खर्च हुए हैं और इसको बनाने में तीन महीने का वक्त लगा है। छात्र ने बताया कि इसे बड़े बैंकों में भी उपयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए पावरफुल सेंसर की जरूरत पड़ेगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता