ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: दूल्हे के साथ शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, देखकर दंग रह गए लोग; वीडियो वायरल

Bihar News: शादी के ठीक अगले दिन, दरभंगा की एक नवविवाहिता दुल्हन शादी के जोड़े में परीक्षा देने कॉलेज पहुंची.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: "अगर लगन हो तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं" इस कहावत को सच कर दिखाया एक नवविवाहित जोड़े ने, जिनकी कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह अनोखी घटना बिहार के दरभंगा जिले के एम. आर. एम. कॉलेज की है, जहाँ एक नवविवाहिता युवती शादी के ठीक अगले दिन, शादी के जोड़े में, अपने फाइनल ईयर की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गई है।


खास बात यह रही कि उसके साथ उसके पति भी शादी के परिधान में ही परीक्षा केंद्र तक पहुँचे, जिससे कॉलेज में मौजूद छात्र और स्टाफ भी हैरान रह गए, लेकिन जब वजह सामने आई, तो हर किसी की जुबान पर दोनों शादी के जोड़े में आए दूल्हा-दुल्हन की ही चर्चा हो रही है।


पढ़ाई का जुनून और परिवार का समर्थन

18 अप्रैल की रात को इस जोड़े ने शादी की सभी रस्में निभाईं और पूरी रात जागकर अपने पवित्र बंधन की शुरुआत की, लेकिन 19 अप्रैल की सुबह, जब बाकी नवविवाहित जोड़ियाँ ससुराल जाने की तैयारियों में होती हैं, यह दंपती सीधे गया परीक्षा केंद्र पहुंच गए।


दुल्हन, जो कि म्यूज़िक में ऑनर्स कर रही हैं, ने कहा

"हम नहीं चाहते थे कि शादी की वजह से मेरी पढ़ाई का एक साल बर्बाद हो। मेरे ससुराल वालों और मेरे पति ने भी मेरा पूरा साथ दिया। यही असली रिश्ता है, जहाँ सपनों को भी सम्मान मिले।" दूल्हे ने भी गर्व के साथ कहा "मेरी पत्नी जो करना चाहती है, उसमें हम पूरा साथ देंगे। शादी का मतलब साथ चलना है, पीछे खींचना नहीं।"


वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

इस जोड़े का यह वीडियो, जिसमें दोनों शादी के परिधान में परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, जिनमें से कई ने इसे "सच्चा साथ" और "प्रेरणादायक कदम" बताया है।


कॉलेज प्रशासन भी हुआ प्रभावित

कॉलेज के प्रिंसिपल और फैकल्टी मेंबर्स ने भी इस जोड़ी की सराहना की और कहा कि यह एक मिसाल है उन सभी के लिए जो शादी के बाद पढ़ाई छोड़ने का दबाव महसूस करते हैं। यह कहानी सिर्फ परीक्षा देने की नहीं, बल्कि सपनों, प्रतिबद्धता और असली जीवन-साथी की है। ऐसे उदाहरण दिखाते हैं कि जब परिवार साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। दरभंगा की यह जोड़ी अब लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।