ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

दाखिल खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, 5 सीओ को शो कॉज

PATNA : दाखिल खारिज के मामलों में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दे चुकी सरकार अब इस मामले पर सख्त कदम उठा रही है। दाखिल खारिज का मामला लंबित करने वाले पांच अंचलाधिकारियों को शो कॉ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : दाखिल खारिज के मामलों में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दे चुकी सरकार अब इस मामले पर सख्त कदम उठा रही है। दाखिल खारिज का मामला लंबित करने वाले पांच अंचलाधिकारियों को शो कॉज किया गया है। यह सभी पटना जिले के हैं। पटना के डीएम कुमार रवि ने ऐसे लापरवाह सीओ को शो कॉज जारी करते हुए जवाब तलब किया है। 


पटना जिले में फतुहा, पुनपुन, पंडारक, मनेर और नौबतपुर अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के 30 फ़ीसदी से अधिक मामले लंबित पाए गए हैं। पटना डीएम ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं अंचल कार्यालय बहुत घोसवरी, दुल्हिन बाजार, दनियावां, अथमलगोला और पटना  सदर में 40 फीसदी से अधिक ऑनलाइन दाखिल खारिज के मामलों को अस्वीकृत कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता को अपने स्तर से समीक्षा करते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। 


पटना जिले के अंदर दाखिल खारिज से जुड़े मामलों के साथ-साथ अंचल कार्यालयों के कार्यशैली को लेकर डीएम ने विस्तृत समीक्षा की थी। इस दौरान बाईपास थाना, बाईपास यातायात थाना, बहादुरपुर थाना भवन के लिए सरकारी भूमि की पहचान कर उसके बारे में प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ पंचायत सरकार भवन, सड़क परियोजना जिला और अनुमंडल में फायर स्टेशन और विद्युत उपकेंद्र के लिए सरकारी जमीन की पहचान करने का निर्देश भी पटना डीएम ने दिया है।