ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

कोरोना से पहले आपस में निपटने लगे BJP और JDU, संजय जायसवाल ने नीतीश के नाइट कर्फ्यू के फैसले का विरोध किया

PATNA: बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस से निपटने के पहले NDA गठबंधन में शामिल BJP और JDU आपस में ही निपटने लगे हैं। कोरोना संकट से निपटने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के मसले पर

कोरोना से पहले आपस में निपटने लगे BJP और JDU, संजय जायसवाल ने नीतीश के नाइट कर्फ्यू के फैसले का विरोध किया
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस से निपटने के पहले NDA गठबंधन में शामिल BJP और JDU आपस में ही निपटने लगे हैं। कोरोना संकट से निपटने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के मसले पर बीजेपी और जेडीयू में ठन गई है। सरकार के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर विरोध कर दिया है नीतीश कुमार ने रविवार की शाम खुद राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया था लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि आज बिहार सरकार ने बहुत सारे फैसले लिए हैं जो आज की परिस्थिति में बहुत अनिवार्य हैं।  मैं कोई  विशेषज्ञ तो नहीं हूं फिर भी सभी अच्छे निर्णयों में इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से करोना वायरस का प्रसार कैसे बंद होगा। अगर कोरोना वायरस के प्रसार को वाकई रोकना है तो हमें हर हालत में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक की बंदी करनी ही होगी। घरों में बंद इन 62 घंटों में लोगों को अपनी बीमारी का पता चल सकेगा और उनके बाहर नहीं निकलने के कारण बीमारी के प्रसार को रोकने में कुछ मदद अवश्य मिलेगी।  


वैसे कोरोना प्रसार को रोकने की महाराष्ट्र में सर्वोत्तम स्थिति यही रहती कि 4 दिन रोजगार और 3 दिन की बंदी।  बिहार में अभी इसकी जरूरत नहीं है पर अगर हम हफ्ते में 2 दिन कड़ाई से कर्फ्यू नहीं लगा पाये तो हमारी स्थिति भी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसी हो सकती है।









टैग्स