ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

कोरोना को लेकर CM नीतीश ने किया आगाह : सतर्कता ही सुरक्षित रखेगी, मुंगेर के एक शख्स ने 11 को किया इंफेक्टेड

PATNA : बिहार में कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने आज भी दिन भर राज्य के आला अधिकारियों के साथ अप

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने आज भी दिन भर राज्य के आला अधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक की है. कोरोना वायरस को लेकर पैदा हुई आपदा की स्थिति में सरकार की तरफ से कोई कमी न रह जाए इसको सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.


बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए एक संदेश भी जारी किया है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा संकट में सिर्फ सतर्कता ही आप को सुरक्षित रख सकती है. मुख्यमंत्री ने मुंगेर के एक कोरोना वायरस पीड़ित की की चर्चा करते हुए कहा है कि जिस एक शख्स के कारण 11 लोगों तक कोरोना  का इन्फेक्शन पहुंचा, उनकी मौत हो गई है. लेकिन बाकी लोग अभी भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.


उन्होंने आगे कहा कि कोरोना का कहर पूरी दुनिया में है और इस आपदा से डरने की बजाय इसका मुकाबला करना है. जरूरत है कि सतर्कता और सावधानी के साथ परिस्थितियों का सामना करना ही सबसे बेहतर विकल्प है. नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार कोरोना संकट के बीच बिहार की जनता के लिए जो भी कर सकती है. वह हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. राज्य में कोरोना से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी. साथ ही साथ मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावे कोरोना और मूलन कोष का भी गठन किया गया है. मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी इस लड़ाई में मजबूती के साथ खड़े रहने का सहयोग मांगा है.


नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी जिलों के डीएम अपने संपर्क सूत्रों का इस्तेमाल कर जमीनी हकीकत से अवगत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ दिन पहले तक सीएम कंट्रोल रूम सहित सभी जगहों पर लगातार बिहार के बाहर से आने वाले लोगों के फोन कॉल आ रहे थे. लेकिन अब लोगों के पहुंच जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई है. मंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में में सबको यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सरकार मजबूती के साथ हर बिहारी के साथ खड़ी है.



टैग्स