ब्रेकिंग
बिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियतबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियत

कोरोना काल में बंद हो नामांकन की प्रक्रिया, नहीं तो बच्चों में फैलेगा संक्रमण

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडे एवं महासचिव श्री शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संयुक्त बयान में कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष  केदारनाथ पांडे एवं महासचिव श्री शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संयुक्त बयान में कहा है  कि  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 4 अगस्त से नामांकन करने के लिए विज्ञप्ति के माध्यम से निर्देश जारी किया है.

लेकिन हकीकत यह है कि आज तक विद्यालयों में ना तो क्रॉस लिस्ट आई है और ना मार्कशीट ही आया है. किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट बच्चों की उत्तीर्णता के संबंध में उपलब्ध नहीं कराया गया है. अगर बच्चे नामांकन लेने के लिए विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र अथवा अंकपत्र की मांग करेंगे तो उनको कैसे उपलब्ध कराया जाएगा. इसलिए  पहले इन सारे अभिलेखों को उपलब्ध कराया जाए.

 इसके साथ ही दूसरी गंभीर बात यह है कि कोरोना महामारी लगातार तेजी के साथ फैल रही है.  संक्रमण रोज  बढ़ता जा रहा है. बच्चे स्कूलों में भारी संख्या में हाजिर होंगे तो उनको कौन रोकेगा. इसलिए तत्काल नामांकन की प्रक्रिया को तब तक रोका जाना चाहिए जब तक लॉकडाउन की स्थिति खत्म नहीं होती और संक्रमण जब तक नहीं रुकता और संबंधित अभिलेख विद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया जाए. उन्होंने सरकार से मांग की गई है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तत्काल इस प्रक्रिया को स्थगित करने के संबंध में निर्देश जारी किया जाए.