Bihar Police Exam Special Train: रेलवे ने पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल 11 जुलाई और 12 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।
दिनांक 11.07.2026 को चलायी जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें:
1. गाड़ी सं. 03201 पटना-छपरा परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल पटना से 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे छपरा पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण के रास्ते चलायी जाएगी ।
2. गाड़ी सं. 03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल पटना से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलायी जाएगी ।
दिनांक 12.07.2026 को चलायी जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें:
1. गाड़ी सं. 03203 बक्सर-पटना परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बक्सर से 06.30 बजे खुलकर 09.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा एवं दानापुर के रास्ते चलायी जाएगी ।
2. गाड़ी सं. 03204 बख्तियारपुर-राजगीर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बख्तियारपुर से 07.15 बजे खुलकर 09.15 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह परीक्षा स्पेशल बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा के रास्ते चलायी जाएगी ।
3. गाड़ी सं. 03205 राजगीर-बख्तियारपुर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल राजगीर से 13.30 बजे खुलकर 16.45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी। यह परीक्षा स्पेशल नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ के रास्ते चलायी जाएगी ।
4. गाड़ी सं. 03206 किउल-गया परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल किउल से 13.30 बजे खुलकर 17.30 बजे गया पहुंचेगी। यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, वारसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज चलायी जाएगी ।
5. गाड़ी सं. 03207 नवादा-गया परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल नवादा से 13.45 बजे खुलकर 17.45 बजे गया पहुंचेगी। यह परीक्षा स्पेशल वाया तिलैया, वजीरगंज चलायी जाएगी ।
6. गाड़ी सं. 03208 नवादा-झाझा परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल नवादा से 13.30 बजे खुलकर 17.45 बजे झाझा पहुंचेगी। यह परीक्षा स्पेशल वाया वरसलीगंज, शेखपुरा, किउल, जमुई के रास्ते चलायी जाएगी ।
7. गाड़ी सं. 03209 बक्सर-दानापुर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बक्सर से 13.30 बजे खुलकर 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा के रास्ते चलायी जाएगी ।
8. गाड़ी सं. 03210 पटना-बक्सर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल पटना से 17.00 बजे खुलकर 20.00 बजे बक्सर पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया एवं डुमरांव के रास्ते चलायी जाएगी ।
9. गाड़ी सं. 03211 गया-किउल परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल गया से 17.45 बजे खुलकर 21.45 बजे किउल पहुंचेगी। यह परीक्षा स्पेशल वाया वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा के रास्ते चलायी जाएगी ।
10. गाड़ी सं. 03212 झाझा-पटना परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल झाझा से 18.00 बजे खुलकर 22.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी। यह परीक्षा स्पेशल वाया जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना सिटी के रास्ते चलायी जाएगी।




