ब्रेकिंग
कौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियतबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP ने नए उम्मीदवार का किया एलान, अभिषेक कुमार की जगह ये होंगे कैंडिडेटबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल, बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे चुनावसदर थाना का DIG ने किया औचक निरीक्षण, सादे लिवास में घूम रहे ASI और चौकीदार पर गिरी गाजकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियतबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP ने नए उम्मीदवार का किया एलान, अभिषेक कुमार की जगह ये होंगे कैंडिडेटबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल, बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे चुनावसदर थाना का DIG ने किया औचक निरीक्षण, सादे लिवास में घूम रहे ASI और चौकीदार पर गिरी गाज

बिहार से दिल्ली-गुजरात जाने वालों की बल्ले-बल्ले! कन्फर्म टिकट की परेशानी होगी कम, स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

Bihar Special Trains: बिहार से दिल्ली, आनंद विहार और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल और क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी...

बिहार से दिल्ली-गुजरात जाने वालों की बल्ले-बल्ले! कन्फर्म टिकट की परेशानी होगी कम, स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Special Trains: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से दिल्ली, आनंद विहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है. रेलवे ने कई स्पेशल और क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इस फैसले से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग लिस्ट की परेशानी कम होने की उम्मीद है.


रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन अब 31 जुलाई 2026 तक तथा 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल का परिचालन 1 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगा.


इसी तरह 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 1 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी. वहीं 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार तथा 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 1 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार चलेगी.


रेलवे ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों को भी राहत देते हुए 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार तथा 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार तक बढ़ा दिया है.


इसके अलावा 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार संचालित होगी.


गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत दी गई है. 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 26 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल 27 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार चलेगी. वहीं 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल और 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल का परिचालन भी क्रमशः 26 और 27 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा.


रेलवे का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती मांग और त्योहारों व छुट्टियों के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इससे बिहार से दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और गुजरात की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना पहले से अधिक होगी.