ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच

BIHAR NEWS : , पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां लखीसराय के डुमरी निवासी और भागलपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने खुद से खुद की जान ले ली है।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना के सटे इलाके से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां बीए की छात्रा ने बुधवार खुद से ही खुद की जान ले ली है।  ऐसे में अब पिता के निधन और भाई की गुमशुदगी से जूझ रहे परिवार पर यह नया हादसा टूट पड़ा। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां लखीसराय के डुमरी निवासी और भागलपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने खुद से खुद की जान ले ली है। यह घटना बाढ़ कचहरी चौक के पास लंगरपुर इलाके की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि,युवती बीते एक साल से अपनी मां के साथ बाढ़ में किराए के मकान में रह रही थी। वह मां के साथ जागती रही। लगभग साढ़े तीन बजे मां सोने चली गईं और सुबह करीब चार बजे मेधा ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। जबकि मेधा का परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उसके पिता का निधन आठ साल पहले हो चुका है।


इधर, बड़ा भाई प्रिंस तीन साल से लापता है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत भागलपुर पुलिस में दर्ज है। दूसरा भाई ओडिशा में प्राइवेट नौकरी करता है। ऐसे में मां, बहन और मेधा ही घर का सहारा थीं. छात्रा की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि असली वजह का पता लगाया जा सके। इस घटना ने इलाके के लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है।