ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

BIHAR ELECTION : विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा एलान,कहा - जल्द ही 50 हज़ार से अधिक लोगों को मिलेगी रोजगार और नौकरी

BIHAR ELECTION : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पीएम मोदी का आज बिहार आगमन हुआ है तो उनके स्वागत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंच पर मौजूद नजर आए। इस दौरान उन्होंने मंच

NITISH KUMAR ON JOB
NITISH KUMAR ON JOB
© Google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR ELECTION : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पीएम मोदी का आज बिहार आगमन हुआ है तो उनके स्वागत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंच पर मौजूद नजर आए। इस दौरान उन्होंने मंच से बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है। इस दौरान उन्होंने यह कहा है कि चुनाव से पहले सरकार बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार देने वाली है। 


सीएम नीतीश ने गया जी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम तो हमेशा से ही बिहार के लिए बहुत कुछ किए हैं वो लोग (राजद ) कुछ किया है जी , देखिए हमलोग रोजगार और नौकरी को लेकर कितना कुछ किए हैं। जब हम यह फैसला किए हैं कि चुनाव से पहले और पचास हज़ार लोगों को नौकरी और रोजगार देंगे। हम तो हमेशा रोजगार पर बात करते हैं। इतना ही नहीं पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार करवाया जाएगा। 


इसके अलावा सीएम नीतीश ने कहा कि पहले बिहार में बहुत बुरा हाल था। पहले कोई कपड़ा ठीक से नहीं पहन पाता था। महिलाओं के लिए किसी ने काम नहीं किया था। मुसलमानों के लिए भी कुछ नहीं हुआ था। हमने सबके लिए काम किया। हमलोग बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। हाल ही में कुछ नए काम भी करवाए गए हैं। कुछ नए फैसले लिए गए जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना किया गया।


इधर, सीएम ने कहा कि हमारी सरकार सभी को फायदा देने का काम कर रही है। 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गई। पहले से कम पैसे में लोगों को बिजली दी जा रही थी। मगर अब यह तय कर ली गई कि 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस साल के बजट में राज्य को स्पेशल पैकेज मिला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी दी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में बहुत ज्यादा काम कर दिया है।