ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बालू लदी ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक गंभीर

Bihar Road Accident: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक और बालू लदी ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा...

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बालू लदी ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक और बालू लदी ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह के समय सड़क पर सामान्य आवाजाही शुरू ही हुई थी। इसी दौरान सीवान की ओर से तेज गति में आ रहा एक ट्रक सामने चल रही बालू लदी ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गई और चालक वाहन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को आनन-फानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है।


हादसे के बाद कुछ देर तक छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।


पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।