ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

BPSC 70th exam: 25 अप्रैल से शुरू होगी 70 वीं BPSC की मेन्स परीक्षा,सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़े यह खबर

BPSC 70th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से प्रारंभ करेगा।

Bpsc exam
Bpsc exam
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BPSC 70th exam : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से प्रारंभ करेगा।


वहीं,परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा 25, 26, 28, 29 व 30 अप्रैल को दो पालियों में होगी। 


इसमें शामिल होने के लिए 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है।दो हजार 34 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अब इस परीक्षा केंद्र में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के एक घंटा पहले पहुंचना होगा।


वहीं, मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार के परिणाम की घोषणा की जाएगी।


मालूम हो कि आयोग के तरफ से 25 को सामान्य हिंदी व निबंध, 26 सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र व 28 को सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र, 29 को ऐच्छिक विषय व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय तथा 30 को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छित विषय का आयोजन होना है।


परीक्षार्थी गणित, सांख्यिकी के साथ-साथ सामान्य अध्ययन में भी सामान्य कैलकुलेटर का प्रयोग करेंगे। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए कैलकुलेटर के प्रयोग में छूट दी गई है।


आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों का फोटो और हस्ताक्षर प्रवेश पत्र पर अस्पष्ट है, उन्हें वेबसाइट पर अपलोड प्रारूप को भरकर केंद्राधीक्षक की अनुमति के बाद परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।


इसके साथ ही अभ्यर्थी आयोग की बेवसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र को भरकर निर्धारित स्थान पर रंगीन फोटो चिपकाएंगे, जिसे राजपत्रित पदाधिकारी प्रमाणित करेंगे। निर्धारित स्थान पर हिंदी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर करेंगे।


केंद्र पर अभ्यर्थी पहचान के लिए पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि साथ में ले जाएंगे। केंद्राध्यक्ष के सत्यापन के बाद परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें