ब्रेकिंग
स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन

BJP ऑफिस के बाहर लगे 'नीतीश मुर्दाबाद' के नारे, हत्या के मामले में फंसाने का लगाया आरोप

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुस्लिम युवक क

BJP ऑफिस के बाहर लगे 'नीतीश मुर्दाबाद' के नारे, हत्या के मामले में फंसाने का लगाया आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुस्लिम युवक की ईंट से हत्या के आरोपी नागेश सम्राट की रिहाई की मांग रखी है. लोगों का कहना है कि नागेश सम्राट को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है इसलिए पुलिस को उन्हें रिहा कर देना चाहिए. 


प्रदर्शन कर रहे लोग हिंदू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता बताये जा रहें हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का हंगामा जारी था और लोग नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आये. 


बता दें आमिर हंसला नाम के युवक की हत्या का मामला 21 दिसंबर 2019 का है. राजद द्वारा CAA के विरोध में बुलाये गए बंद दौरान उसकी ईंट से हत्या कर दी गई थी और करीब 10 दिनों बाद उसका शव बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने नागेश सम्राट और हिंदू समाज संगठन के कार्यकर्ता विकास कुमार को आरोपी बनाया था.