ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम

Bihar Weather: बिहारवासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। पिछले 24 घंटे से पटना समेत कई इलाकों में रुक-रुक हो रही बारिश ने ठंड का एहसास करवा दिया है।

Bihar Weather
Bihar Weather
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम बदल गया है। तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले राजधानी पटना का तापमान जो पहले 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, अब गिरकर लगभग 37 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 


वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। IMD ने कुछ जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने आज (30 अप्रैल) के लिए कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। कुछ जगहों पर तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ भी सकता है।


जबकि,1 और 2 मई को पूरे बिहार में मौसम और खराब हो सकता है। 1 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे देखते हुए पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 मई को उत्तरी बिहार में भी ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।


इधर, पटना सहित अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क व तेज हवा के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं।,इसके अलावा पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।