ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार में मौसम के दो रंग: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का सितम, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में 1 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather Alert
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है तो कहीं उमस भरी गर्मी का सितम जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक-दो दिनो में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो सकता है।


दरअसल, इस वर्ष मानसून ने समय से पहले 11 जून को दस्तक दी थी, लेकिन शुरुआती एंट्री के बाद इसकी गतिविधियां कमजोर पड़ गईं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक राज्य में सामान्य रूप से 140.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक केवल 69.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यानी राज्य में सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के 38 जिलों में से केवल 6 जिलों में ही सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है, जबकि 18 जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जून से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और 1 जुलाई से अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले सात दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही कई स्थानों पर भारी बारिश के भी आसार हैं।


राजधानी पटना में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, हालांकि तेज धूप और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।


29 से 30 जून के दौरान सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 जून और 1 जुलाई को पटना, नालंदा, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है।


मौसम विभाग ने आज जिन 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ के बिहार की ओर बढ़ने से अगले 2 से 4 दिनों में पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी और व्यापक बारिश के संकेत हैं। यदि अनुमान के अनुसार बारिश होती है, तो अब तक हुई वर्षा की कमी में तेजी से सुधार होने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता