ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार: सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत, स्कॉर्पियों और बाइक की हुई जोरदार टक्कर

MUNGER: मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। फाइनेंस कंपनी का मैनेजर अपनी बाइक पर सवार होकर ऑफिस के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार स्क

बिहार: सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत, स्कॉर्पियों और बाइक की हुई जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। फाइनेंस कंपनी का मैनेजर अपनी बाइक पर सवार होकर ऑफिस के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार स्कॉपियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 


दरअसल, मुंगेर में श्री कृष्ण सेतु और उससे जुड़ा एप्रोच पथ इन दिनों दुर्घटना का केन्द्र बन गया है। आए दिन इस पुल और एप्रोच पथ पर हादसे हो रहे हैं। सोमवार को श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हो गई। मृतक की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के बंगलवा निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि संजीत कुमार सुबह-सुबह अपनी पल्सर बाइक से खगड़िया के महेशखूट स्थित अपनी ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान श्री कृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर वाणिकी कॉलेज के पास खगड़िया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और उसने संजीत कि पल्सर बाइक में जबरदस्त टक्कर मारी।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और संजीत सड़क कि सेफ्टी वॉल की दूसरी ओर फेंका गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।