ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: विधायकों को इस महीने मिलेगा आवास, जानिए किन -किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

Bihar News: बिहार के विधायकों का जल्द ही सरकारी आवास मिलने वाला है। उन्हें आवास में परिसर में कई अन्य तरह की भी सुविधा मिलेगी।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार और भवन निर्माण विभाग में विधायकों और विधान पार्षदों के लिए बंगलानुमा आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तीसरे चरण में 158 बंगलों को जून तक तैयार कर लिया जाएगा। 


इसमें फिनिशिंग कार्य तेजी से हो रहा है। गौर हो कि 44.41 एकड़ जमीन पर 246 बंगलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से पहले चरण में 65 और दूसरे चरण में 23 बंगलों का निर्माण पूरा हो गया। 


भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि 158 बंगलों में फिनिशिंग और साफ-सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यों में तेजी लाने के लिए लगातार निर्माण स्थल का निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है।


उन्होंने कहा कि आवासन परिसर को जीरो डिस्चार्ज की अवधारणा को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। सीवरेज डिस्चार्ज को ट्रिटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा। वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था है।


वहीं, बिजली बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। बंगले का निर्मित क्षेत्रफल 3693 वर्गफीट है। आवास परिसर में एमएलए हॉस्टल, कैंटिन, कम्युनिटी सेंटर आदि सुविधाएं रहेंगी। सभी बंगलों का निर्माण होने के बाद विधानसभा वार आवासन की सुविधा मिलेगी।