ब्रेकिंग
नालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलब

तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटा समेत तीन घायल, दो की हालत नाजुक

Bihar News: नरकटियागंज के पोखरिया में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड के पोखरिया में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक, उसकी मां और राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



घायलों की पहचान ठठवा निवासी नुरुल गद्दी, उनकी मां बेदरा खातून और पोखरिया निवासी घूरभारी महतो के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नुरुल गद्दी अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने सड़क पर पैदल जा रहे घूरभारी महतो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।



हादसे में नुरुल गद्दी और घूरभारी महतो के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बेदरा खातून भी घायल हुई हैं। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।



अस्पताल में डॉक्टर रजनीकांत ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। नुरुल गद्दी और घूरभारी महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता