ब्रेकिंग
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरल

नालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोप

Bihar Crime News: नालंदा में 25 वर्षीय शिवम की हत्या के बाद शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताते हुए प्रेमिका के पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए...

नालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है. युवक के सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं. मृतक की पहचान परसुराय थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी शिवम के रूप में हुई है. परिजनों ने प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताते हुए प्रेमिका के पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं.


घटना बुधवार शाम राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच की बताई जा रही है. शिवम 14 सितंबर से ही घर से लापता था. उसके परिवार के अनुसार, शिवम की एक लड़की से दोस्ती थी और इसी वजह से लड़की के परिजन उससे नाराज थे. मृतक के माता-पिता दोनों हिलसा कोर्ट में अधिवक्ता हैं.


पिता ने कहा, बेटे को समझाने की बात कही थी

मृतक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि शिवम की एक लड़की से दोस्ती थी. उनका कहना है कि शायद लड़की के परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की के भाई गौरव ने उन्हें फोन किया था और मामले को संभालने के लिए कहा था.


ओम प्रकाश के अनुसार, उन्होंने गौरव से कहा था कि वे साधारण परिवार से हैं और मामले को संभाल लेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि लड़की की इज्जत पर कोई आंच नहीं आएगी और वे अपने बेटे को समझाएंगे.


भाई का आरोप, झांसा देकर घर बुलाया

मृतक के बड़े भाई सत्यम केशवा ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उनकी शिवम से फोन पर बात हुई थी. शिवम ने बताया था कि वह बिहारशरीफ में है. बाद में परिवार को जानकारी मिली कि वह बिहारशरीफ में नहीं, बल्कि एकंगरसराय में लड़की के घर गया था.


सत्यम का आरोप है कि लड़की के भाई गौरव ने पहले उनके पिता को भरोसे में लिया और शिवम को कुछ नहीं करने की बात कही. इसके बाद लड़की के परिवार ने शिवम को अपने घर बुलाया. परिवार का आरोप है कि वहीं उसकी हत्या कर दी गई.


भाई ने यह भी दावा किया कि लड़की के परिवार ने शिवम का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.


सिम कार्ड से हुई शव की पहचान

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि शुरुआत में नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. शव की जेब से मोबाइल मिला था, लेकिन पानी में भीगने के कारण मोबाइल बंद था.


एफएसएल टीम की मौजूदगी में मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में लगाया गया. सिम से हिलसा के एक अधिवक्ता का नंबर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया. परिजनों ने शव की पहचान शिवम के रूप में की.


14 सितंबर की रात से बंद था मोबाइल

थानाध्यक्ष के अनुसार, शिवम का मोबाइल 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे से बंद था. उस समय तक परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी.


पुलिस को शव के सिर पर पुराने जख्म का निशान भी मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.