ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

सांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्ज

Bihar Politics: मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट को लेकर सहरसा साइबर थाने में FIR दर्ज हुई है। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मधेपुरा से सांसद और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने सहरसा के साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। 



दर्ज मामले के अनुसार, 'जनहित बिहार' नाम के फेसबुक अकाउंट से सांसद दिनेश चंद्र यादव की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए बिना किसी तथ्य या साक्ष्य के भ्रामक और अपमानजनक सामग्री पोस्ट की गई थी। पोस्ट में सोलर लाईट घोटाला और "जनता के पैसे पर डाका" जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। 



दिए आवेदन में कहा गया है कि बिना किसी ठोस सबूत या सरकारी जांच रिपोर्ट के इस तरह की पोस्ट प्रसारित करना न केवल संज्ञेय अपराध है, बल्कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत दिए गए गरिमापूर्ण जीवन जीने के मौलिक अधिकार का भी हनन करता है। 



शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि ऐसी भड़काऊ पोस्ट से आम जनता के बीच हिंसक झड़प और कानून - व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहरसा साइबर थाने में कांड संख्या 48/26 दर्जकर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है और आरोपी फेसबुक अकाउंट के संचालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता