ब्रेकिंग
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरल

बाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

Bihar Politics: बिहार में बाढ़ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने के सरकारी निर्देश को लेकर सियासत तेज हो गई है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकारी खर्च और बाढ़ राहत को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

Bihar Politics
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सियासत
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासकर बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कई तर की तैयारियां की है। इस मौके पर घर और स्कूल से लेकर हर जगह एक दिया जलाने की अपील की गई है। बिहार सरकार की तरफ से सभी संस्थानों में दीया जलाने का निर्देश जारी किया गया है। अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। बिहार में बाढ़ से मचे त्राहिमाम के बीच जन्मदिन के जश्न पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं।




बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने कहा है कि राज्य की लाखों जनता बाढ़ की विभिषिका झेल रही है। ऐसे में सरकारी पैसों की बर्बादी न कर उसे बाढ़ राहत में इस्तेमाल किया जाता तो अच्छी बात थी। लालू प्रसाद के करीबी और मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई तो दी लेकिन जन्मदिन पर पैसे को पानी की तरह बहाने पर सवाल उठाए हैं।




भाई वीरेंद्र ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायू होने की शुभकामनाएं देता हूं लेकिन जिस तरह से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है, बिहार सहित कई राज्यों में लाखों लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं और उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। मवेशी बाढ़ के पानी में बह गए, महिलाएं विधवा हो गईं, कई लोगों के बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए, लोगों का घर गिर गया और उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है।




उन्होंने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने को कहा गया है लेकिन आज तक कौन से महापुरुष का इस तरह से जन्मदिन मनाया गया है? आज दो सौ रुपए लीटर सरसों का तेल मिल रहा है और करोड़ों करोड़ रुपए का सरसों तेल जलाया जाएगा लेकिन अगर वही पैसा बाढ़ पीड़ित लोगों को दे दिया जाता तो उनका कल्याण हो जाता।




आरजेडी विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की चिंता नहीं है। उन्हें केवल अपनी चिंता है और विदेश यात्रा करना उनका धर्म है। उन्होंने सोंचा है कि पहले पूरे विश्व का चक्कर लगा लें और देश जाए जहन्नुम में, हमारा नाम गिनीज बुक में दर्ज हो। उनको न तो देश में महंगाई दिखाई दे रहा है , न बेरोजगारी दिख रही है और ना ही अपराध दिखाई दे रहा है। वह सिर्फ अपना नाम कमाने के लिए पूंजीपतियों को राजा बनाने के चक्कर में लगे हुए हैं।




उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवानों को कहीं कोई हक दिलाने वाले यह नहीं हैं। मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं लेकिन यह सब जो नाटक हो रहा है और सरकारी स्तर पर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। विद्यालयों में शिक्षकों को कहा जा रहा है कि दीया जलाओ, ब्लॉक कार्यालयों में दीया जलाने का निर्देश है। देश कर्ज के तले दबा जा रहा है, कर्ज लेकर ऐसा काम किया जा रहा है यह शर्म की बात है। मोदी जी को इसपर विचार कर ऐसा करने से मना करना चाहिए।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता