ब्रेकिंग
बच्चा नहीं होता था, इसलिए कर दी हत्या... विवाहिता की संदिग्ध मौत पर भाई ने पति पर लगाया गंभीर आरोपदरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौततेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबच्चा नहीं होता था, इसलिए कर दी हत्या... विवाहिता की संदिग्ध मौत पर भाई ने पति पर लगाया गंभीर आरोपदरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौततेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच दुखद खबर, पश्चिम बंगाल में बिहार के 10 लोगों की मौत, हादसे की शिकार हुई तीर्थयात्रियों से भरी बस

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बिहार के मोतिहारी से तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस शुक्रवार देर रात पश्चिम बंगाल के वर्धमान में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना वर्धमान के सरसावा घाट के पास हुई, जिसमें 10 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें सरसावा, ललबेगिया और चिरैया गांव के लोग शामिल हैं। जैसे ही यह सूचना गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह बस तीर्थयात्रियों को लेकर मोतिहारी के छतौनी लौट रही थी। यात्रियों ने हाल ही में देवघर और गंगासागर की यात्रा पूरी की थी। लौटते वक्त यह भीषण हादसा हो गया। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 


प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि मृतकों में किन-किन लोगों की पहचान हुई है और दुर्घटना का कारण क्या रहा। गांवों में घटना की खबर के बाद से मातम पसरा हुआ है। प्रशासन घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराने और मृतकों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता