ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

जहरीली शराब से मौत का मामला : तीन थानेदार सस्पेंड, 10 पुलिस वालों पर हुई कार्रवाई

PATNA : बिहार में एक के बाद एक जहरीली शराब से मौत मामले में अबतक 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है. इन 10 पुलिसकर्मियों में केवल तीन थानेदार शामिल हैं. वहीं, इन मामलों में कुल 18

जहरीली शराब से मौत का मामला : तीन थानेदार सस्पेंड, 10 पुलिस वालों पर हुई कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक के बाद एक जहरीली शराब से मौत मामले में अबतक 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है. इन 10 पुलिसकर्मियों में केवल तीन थानेदार शामिल हैं. वहीं, इन मामलों में कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने इससे जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की है. 


पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के रूपौली में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत हुई है. इस संबंध में सरैया थाना में अलग-अलग तीन कांड सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं. वहीं, इस मामले में कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.  


वहीं, अवैध शराब की बिक्री/सेवन की रोक-थाम और आसूचना संकलन में विफल रहने और कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव और प्रभारी थानाध्यक्ष मो. कलामुदीन सहित चार चौकीदारों को निलंबित किया गया है. 


इधर, गोपालगंज के महम्मदपुर में हुए शराबकांड को लेकर महम्मदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. इस घटना में संलिप्त कुल तीन 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार और एक एक चौकीदार को सस्पेंड किया गया है.


वहीं, पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में जहरीली शराबकांड मामले में नौतन थाना में दो नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो नामजद अभियुक्त शोभा देवी, पति- सिकन्दर सहनी और गोदा देवी, पति-स्व० रामदेव सहनी सहित कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में नौतन थानाध्यक्ष मनीष शर्मा और स्थानीय एक दफादार को सस्पेंड किया गया है.