ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

बिहार में शराबबंदी से घटे विदेशी पर्यटक, IRCTC अधिकारी ने दी सफाई

PATNA: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इससे राज्य को एक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। शराबबंदी के कारण बिहार में विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। ये कहना है आईआरसीटीसी के अ

बिहार में शराबबंदी से घटे विदेशी पर्यटक, IRCTC अधिकारी ने दी सफाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इससे राज्य को एक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। शराबबंदी के कारण बिहार में विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। ये कहना है आईआरसीटीसी के अधिकारी का। लेकिन अब IRCTC के पूर्वी क्षेत्र के ग्रुप एमडी जफर आजम ने कहा है कि उन्होंने इस तरह का कोई बयान दिया ही नहीं है। उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। वहीं, उन्होंने सीएम नीतीश से मिलने की बात को भी अफवाह बता दिया है। हालांकि, इससे पहले पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जफर ने कहा था कि शराबबंदी के कारण बिहार को काफी नुकसान हुआ है।




जफर आजम ने उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं है। उन्होंने कभी नहीं कहा कि बिहार में शराबबंदी से पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। 




गौरतलब है कि जफर आजम ने पिछले दिनों कहा था कि बिहार में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख धर्मों के प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। बिहार में विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। बिहार सरकार अगर चाहे तो पर्यटन से हजारों करोड़ों डॉलर कमा सकती है। हमारे लिए जैसे पानी है वैसे विदेशी पर्यटक के लिए शराब है। अगर आप चाहते हैं कि विदेशी मुद्रा आए तो उनके हिसाब से खाने-पीने की आजादी देनी होगी। लेकिन अब उनका कहना है कि उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है।

टैग्स