ब्रेकिंग
अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव

अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव

Bihar News: पूर्वी चंपारण के सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान JCB की कार्रवाई के बीच ईंट की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने JCB पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। परिवार ने प्रशासन...

अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के सुगौली में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया. सिसवनिया टोला के वार्ड नंबर-6 में JCB से घर हटाए जाने के दौरान ईंट की दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने JCB पर पथराव कर दिया.


घायल महिला की पहचान लाडली प्रवीण के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, प्रशासन की टीम सनाउल्लाह मियां के फुसनुमा दो घरों को हटाने पहुंची थी. इसी दौरान JCB की कार्रवाई के बीच ईंट की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से लाडली प्रवीण घायल हो गईं.


घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया.


दीवार गिरने से महिला के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. बताया जा रहा है कि कार्रवाई पूरी करने के बाद जब JCB मौके से निकलने लगी, तो आक्रोशित परिजनों ने उस पर पथराव कर दिया. इसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई.


पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें घर खाली करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अचानक कार्रवाई शुरू कर दी गई. परिवार का दावा है कि वे करीब 50 वर्षों से इसी जगह पर रह रहे हैं.


घर टूटने के बाद परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने और रहने के लिए वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की है. वहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान महिला के घायल होने और JCB पर पथराव की घटना के बाद इलाके में स्थिति को लेकर प्रशासन भी नजर बनाए हुए है.