ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 414 लीटर विदेशी शराब के साथ 14 मामलों में वांछित तस्कर बालेश्वर राय गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 414.72 लीटर विदेशी शराब, लग्जरी वाहन और बाइक बरामद की है। वही 14 मामलों में वांछित शराब तस्कर बालेश्वर राय को धड़ दबोचा है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 


SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश और एसडीपीओ (SDPO) पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर लग्जरी गाड़ी से शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ 14 आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि असवरिया-बंजरिया स्थित एक पॉल्ट्री फार्म के समीप लग्जरी वाहन के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही कथैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मौके से पुलिस ने आरोपी बालेश्वर राय (पिता- अज्ञात, थाना- कथैया, जिला- मुजफ्फरपुर) को धर दबोचा।


414.72 लीटर विदेशी शराब और वाहन बरामद: पुलिस टीम ने मौके से एक चारपहिया लग्जरी वाहन और एक मोटरसाइकिल के साथ कुल 414.72 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस शराब को बिहार के विभिन्न इलाकों में खपाने की योजना थी।


कुख्यात तस्कर का लंबा रहा है आपराधिक इतिहास

डीएसपी पश्चिमी ने आगे बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त बालेश्वर राय कोई आम तस्कर नहीं, बल्कि क्षेत्र का पुराना और आदतन शराब तस्कर है। उसके खिलाफ कथैया थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 से लेकर 2026 तक वह लगातार शराब तस्करियों के मामलों में वांछित चल रहा था।


गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कथैया थाना कांड संख्या 215/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू करने और तस्करों के खिलाफ आगे भी यह सख्त अभियान जारी रहेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता