ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बड़ी खबर : बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, विदेश से लौटे थे

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. बिहार में अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. दो नए मरीज मिलने के साथ ही सूबे में अब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. बिहार में अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. दो नए मरीज मिलने के साथ ही सूबे में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है. 


राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (आरएमआरआई) के निदेशक डा प्रदीप दास ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय और नालंदा के रहने  वाले दो मरीज सामने आये हैं. जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों लोग जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद संख्या अब 23 हो गई है.


बेगूसराय निवासी दुबई से और नालंदा निवासी आबुधाबी से अपने घर लौटा था. बिहार में अब तक तक 1054 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 1033 नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया और 23 संक्रमित पाए गए हैं. मुंगेर के एक निवासी की कोरोना वायरस संक्रमण से 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी.

टैग्स