ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित कुल 17 जिलों में बहुत भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 12 जिलों में भारी बारिश क

बिहार में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित कुल 17 जिलों में बहुत भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी और हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। वहीं, बुधवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।


वहीं, इससे पहले रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां बहुत अधिक सक्रिय होने के कारण हल्के से मध्य स्तर की बारिश राज्य के अधिकतर स्थानों पर हुई। पटना में दिन भर बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। जिस कारण मौसम सुहाना बना रहा।


आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग के अनुसार कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण और बक्सर जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


 वहीं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, पटना, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, कटिहार और पूर्णिया भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


 जबकि मंगलवार को कैमूर और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।