ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मौत, राज्य में 60 हजार के पार पहुंची टेस्टिंग

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 19 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 19 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 388 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कुल 1450 मरीज ठीक हुए हैं और टेस्टिंग का आंकड़ा भी 60 हजार के ऊपर चला गया है।  


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 60254 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है। इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 799332 जा पहुंचा है। बिहार में अब तक 43820 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेशियो 64.30 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 23939 एक्टिव केस मौजूद हैं। 


पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है। पटना में मौत का आंकड़ा अब 67 जा पहुंचा है जबकि भागलपुर में 33 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। गया में अब तक कोरोना से 26, भोजपुर में 14, दरभंगा में 10, बेगूसराय में 11, मुंगेर में 18, मुजफ्फरपुर में 15, नालंदा में 20, पश्चिम चंपारण में 10, पूर्वी चंपारण में 13, रोहतास में 23, समस्तीपुर में 12, सारण में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो वैशाली में 9, सुपौल में 2, सिवान में 8, सीतामढ़ी में 5, शिवहर में 1, शेखपुरा में 2, सहरसा में 1, पूर्णिया में 4, नवादा में 9, मधुबनी में 2, मधेपुरा में 4, लखीसराय में 4, किशनगंज में 4, खगड़िया में 6, कटिहार में 3, कैमूर में 7, जहानाबाद में 6, जमुई में 5, गोपालगंज में 1, बक्सर में 4, बांका में 3, औरंगाबाद में 5, अरवल में 3 और अररिया में 7 लोगों की मौत अब तक कोरोना वायरस से हुई है।

टैग्स