ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : मारुती कार और ऑटो में भीषण टक्कर, कई यात्री घायल; इलाके में मची अफरा - तफरी

NALNDA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान पर नहीं बन आती

बिहार : मारुती कार और ऑटो में भीषण टक्कर, कई यात्री घायल; इलाके में मची अफरा - तफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALNDA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान पर नहीं बन आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मारुती कार और ऑटो में टक्कर होने से कई लोग जख्मी हो गए। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, हादसा तब हुआ जब ऑटो सवार लोग बिहारशरीफ में संत बाबा की पुण्यतिथि तिथि के मौके पर आयोजित अखंड में शिरकत कर घर वापस आ रहे थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यालय बिहारशरीफ के खारी कुआं स्थित संत बाबा की पुण्यतिथि तिथि के मौके पर आयोजित अखंड में शामिल होने ये पूरा परिवार गए थे। यह  पूरा परिवार चंडी से अखंड में शामिल होने बिहारशरीफ पहुंचा था। उसके बाद वापस अहले सुबह घर की ओर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। 


बताया जा रहा है कि, इस  घटना के बाद मौके पर महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार मच गई। उसके बाद लोगों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग बचाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान वहां से गुज़र रही गश्ती दल पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 4 बच्चे, दो पुरूष और अन्य महिलाएं हैं। जख्मी में धनंजय कुमार ,बबिता देवी,सोनी कुमारी,रीता कुमारी,रीना देवी,धतमशील देवी,रविन्द्र प्रसाद,मंजू देवी,रंजन कुमार ,पिंकी देवी ,सिमा कुमारी ,ज्योति कुमारी,दिव्या कुमारी,सृस्टि कुमारी और साती कुमारी शामिल है। सभी घायलों को मामूली चोट आई है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया है। 


उधर, इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग ऑटो पर सवार होकर बिहारशरीफ की ओर से आ रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक मारूति ने टक्कर मार दी। कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। कार चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता