ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Bihar Land Survey:: वंशावली सत्यापन के बाद ही रैयतों के नाम से होगा जमीन सर्वे

बिहार के सीतामढ़ी जिले के चोरौत प्रखंड में विशेष जमीन सर्वे की ग्राम सभा आयोजित की गयी जिसमें वंशावली सत्यापन के बाद ही वर्तमान रैयतों के नाम से भूमि सर्वे करने की बात कही गयी।

bihar
जमीन सर्वे में वंशावली जरूरी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले के चोरौत प्रखंड स्थित पंचायत भवन में विशेष जमीन सर्वे (Bihar Land Survey) को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान रैयतों को बताया गया कि वंशावली सत्यापन के बाद ही रैयतों की जमीन का सर्वे किया जाएगा। 


बैठक में सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य राजस्व ग्राम विशनपुर की जमीन के रैयतों के आश्रितों की वंशावली निर्माण से संबंधित जानकारी साझा करना और उसका सत्यापन करना है। इस प्रक्रिया से सर्वे कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी और भूमि विवादों के निपटारे में मदद मिलेगी। 


उन्होंने बताया कि वंशावली सत्यापन के बाद ही जमीन का सर्वे वर्तमान रैयतों के नाम से किया जाएगा। सर्वे की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

प्रथम चरण: रैयत प्रपत्र जमा करना।

द्वितीय चरण: टीम धरातल पर जाकर सभी जानकारियों का सत्यापन करेगी।

तृतीय चरण: गजट प्रकाशन के बाद उसकी प्रति रैयत को उपलब्ध कराई जाएगी।

सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारी ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया से भूमि संबंधी विवादों को कम करने और सर्वे कार्य को सही तरीके से सम्पन्न कराने में मदद मिलेगी।



टैग्स