ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News : जानिए क्या है पटना में लेडीज़ स्पेशल पिंक बस की टाइमिंग, कहां से खुलेगी बस और क्या होगा रूट

Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की टीम ने रोपड़, पंजाब में जाकर सारी बसों का मुआयना कर लिया है। अब बस को लाने की तैयारी है।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए चलने वाली पिंक बस का मार्ग तय कर दिया गया है। यह सभी बस सीएनजी युक्त रहेगी।


जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान से सभी मार्गों के लिए बस चलनी शुरू होगी। हर दिन सुबह सात बजे से रात के आठ बजे तक चलेगी। पहले चरण में बस को पांच मार्गों में चलाया जाएगा। इसमें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन, दानापुर बस स्टैंड, पटना साहिब स्टेशन और पटना एम्स आदि शामिल हैं। इन मार्गों में आने वाले कॉलेज, स्कूल, अस्पताल और मुख्य मार्केट के पास बस का ठहराव होगा।


पिंक बस को सीएनजी की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए जरूरत पड़ने पर सीएनजी स्टेशन भी खोला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जगह निर्धारित की जाएगी। बस में मासिक पास की सुविधा भी रहेगी। किराया भी मामूली रखा गया है। छह से लेकर 50 रुपये तक किराया रहेगा।


यह पिंक बसें जिन मार्गों पर चलेगी। गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन वाया बेली रोड। गांधी मैदान से पटना एम्स वाया पटना स्टेशन। गांधी मैदान से पटना साहिब स्टेशन वाया राजेंद्रनगर। 


गांधी मैदान से दानापुर बस स्टैंड वाया एएन कॉलेज और गांधी मैदान से दानापुर बस स्टैंड वाया राजापुर पुल चलाया जाएगा। 


इधर, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की टीम ने रोपड़, पंजाब में जाकर सारी बसों का मुआयना कर लिया है। अब बस को लाने की तैयारी है। मई में बस के आने के बाद परमिट देने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद परिचालन गर्मी छुट्टी के बाद शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम की मानें तो अभी 20 पिंक बसें लायी जा रही हैं। इसमें दस बस पटना में और बांकी दस बस भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलायी जाएंगी। एक बस पर 23 लाख रुपये के लगभग खर्च हुआ है।