ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे बिहार की जनता से बात, कुछ देर में फेसबुक पर लाइव आ रहे हैं तेजस्वी

PATNA: कोरोनाकाल में नेता प्रतिपक्ष के बिहार से गायब रहने के बावजूद तेजस्वी यादव कोरोना को लेकर नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने का काम

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे बिहार की जनता से बात, कुछ देर में फेसबुक पर लाइव आ रहे हैं तेजस्वी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: कोरोनाकाल में नेता प्रतिपक्ष के बिहार से गायब रहने के बावजूद तेजस्वी यादव कोरोना को लेकर नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दो बार वर्चुअल मीटिंग भी की है। एक बार आरजेडी नेताओं के साथ और दूसरे मीटिंग महागठबंधन के नेताओं के साथ की। इस दौरान कोरोना को लेकर रणनीति बनायी गयी। अब कुछ देर बाद तेजस्वी यादव फेसबुक पर लाइव आ रहे हैं।

तेजस्वी यादव फेसबुक पर लाइव आकर बिहार के लोगों का हाल जानेंगे। तेजस्वी यादव को लेकर सत्ता पक्ष के द्वारा लगातार सवाल उठाये जा रहे थे कि जब भी महामारी आती है नेता प्रतिपक्ष गायब हो जाते हैं। इस वक्त वे दिल्ली में मौजूद हैं और इस बीच नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सरकार की खामियां गिना रहे हैं। इसे लेकर महागठबंधन की भी रविवार को बैठक हुई जिसमें कोरोना को लेकर कई रणनितियां बनाई गयी। आज तेजस्वी सोशल मीडिया के जरीय बिहार की जनता के समक्ष अपनी बाते रखेंगे।