ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार : देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही रचित राज की दर्दनाक मौत, ट्रेन से कटकर गई जान

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है. देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही रचित राज की आज एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है. रचित राज के साथ उनकी एक परिजन की

बिहार : देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही रचित राज की दर्दनाक मौत, ट्रेन से कटकर गई जान
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है. देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही रचित राज की आज एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है. रचित राज के साथ उनकी एक परिजन की भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इन दोनों की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में मातम का माहौल है. 


घटना भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हुई. दरअसल, ट्रांसजेंडर सिपाही रचित राज अपनी एक परिजन के साथ रेलवे ट्रैक क्रॉस कर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई. मामले की जांच के लिए मोहनिया डीएसपी, जीआरपी और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. 


प्रत्यक्षदर्शियों की बात मानें तो यह घटना सुबह 9:30 बजे की है. मौके पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली. मृतकों में एक रचना कुमारी जो पुलिस की जवान है और दूसरी रूपा कुमारी है. दोनों आपस में रिश्तेदार थे. परिजनों को सूचना दे दी गई है मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. 


आपको बता दें कि राज्य सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद सितंबर 2021 में ही रचित राज देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही बने थे. रचना से रचित बने ट्रांसजेंडर सिपाही को कैमूर जिले के एसपी का बॉडीगार्ड बनाया गया था. रचित एसपी की गोपनीय शाखा में पदस्थापित थे.


23 वर्षीय रचित साल 2018 बैच के सिपाही थे. रचित ने इंटर के बाद स्नातक में एडमिशन लिया था. सिपाही के पद पर नियुक्ति के बाद रचित ने बताया था कि 5 वर्ष पहले साल 2016 से उन्हें अहसास होने लगा कि वह लड़कों के जैसा महसूस करते हैं. सजना-संवरना और सूट-सलवार पहनना रचित को पसंद नहीं था. रचित जब धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तो वे लड़कों की बजाये लड़कियों के प्रति ज्यादा आकर्षित हुए. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता