ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

छपरा में दर्दनाक एक्सीडेंट : बाइक से जा रहे 2 युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के छपरा से सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो बाइक की सीधी टक्कर होने के कारण यह एक्सीडेंट हुआ. ह

छपरा में दर्दनाक एक्सीडेंट : बाइक से जा रहे 2 युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के छपरा से सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो बाइक की सीधी टक्कर होने के कारण यह एक्सीडेंट हुआ. हादसे में दोनों बाइक के चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. 


एक्सीडेंट छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास हुआ. मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के संढैल निवासी सौरभ कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है. वह सोनहो टोल प्लाजा पर बतौर सुपरवाइजर का काम करता था. 


दूसरा मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो बाजार निवासी रोहित कुमार उर्फ गामा (21) है. घायलों में सोनहो निवासी विनय शंकर तिवारी का पुत्र विकास तिवारी, पिन्टू तिवारी का पुत्र सुधांशू कुमार शामिल है. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि रोहित बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ भेल्दी के तरफ जा रहा था. तभी दूसरी तरफ से टोल प्लाजा के सुपरवाइजर अपनी बाइक से सोनहो बाजार से टोल प्लाजा के स्टॉफ को लाने जा रहा था. 


टोल प्लाजा के पास दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इसमें घटनास्थल पर ही दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई. दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. घटना की सूचना पर भेल्दी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया. 

टैग्स